बड़वानी विधायक श्याम बरडे का भव्य अभिनंदन, क्षेत्र में खुशी की लहर; ₹9.37 करोड़ के नवीन बैराज की सौगात पर पानसेमल विधायक कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब…
पानसेमल /बड़वानी || दि.24डिसेंबर2025 || (समीर शेख)-: पानसेमल ग्राम पंचायत वासवी को ₹9 करोड़ 37 लाख की लागत से स्वीकृत नवीन बैराज की ऐतिहासिक सौगात मिलने पर पानसेमल विधायक कार्यालय में हर्ष, उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर बड़वानी विधायक श्री श्याम बरडे का भव्य अभिनंदन किया गया।
जनपद पंचायत निवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत वासवी में बैराज की स्वीकृति मिलने की खुशी में क्षेत्र के सरपंचों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक श्री श्याम बरडे तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार पहनाकर, फूलों की वर्षा कर एवं मिठाई खिलाकर विधायक का जोरदार स्वागत किया।
गौरतलब है कि जनपद पंचायत निवाली का यह क्षेत्र आज़ादी के समय से ही पेयजल एवं सिंचाई की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। सूखा प्रभावित होने के कारण किसानों और ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
नवीन बैराज की स्वीकृति से क्षेत्र के अनेक गांवों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी तथा पेयजल संकट से भी राहत मिलेगी। इससे किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस अवसर पर ग्रामीणों, किसानों एवं माता-बहनों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक को बधाई दी।
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्याम बरडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सशक्त नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, माता-बहनों, छोटे व्यापारियों और आमजन के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पानसेमल विधानसभा के हर ग्राम पंचायत, मजरे और टोले तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनका संकल्प है। ग्राम पंचायत वासवी को मिली यह बड़ी सौगात पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत वासवी के सरपंच टीकाराम मोरे, राजू ब्राह्मणे, वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी, साहेबराव ब्राह्मणे, संजू सावले, सरपंच श्यामराव वसावे, मंडल अध्यक्ष चेन सिंह गदरे, सरपंच दिलीप मोरे सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
