झोपाली में ग्रामीण क्रिकेट का महाकुंभ सम्पन्न: जयस 11 कुंदामाल बनी चैंपियन, राहुल सोलंकी ने किया सम्मान..

बड़वानी || दि.14 फरवरी 2026 || (समीर शेख)-: जिले के ग्राम झोपाली में ‘यंग 11 क्रिकेट क्लब’ द्वारा आयोजित ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आज उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य समापन हुआ। 23 जनवरी से प्रारंभ हुए इस टूर्नामेंट में बड़वानी जिले की 32 ग्रामीण टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीण अंचल में खेल के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें जयस 11 कुंदामाल (ठीकरी) और यंग 11 झोपाली आमने-सामने थे। कड़े संघर्ष के बाद जयस 11 कुंदामाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रभाग) के बड़वानी जिला अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि राहुल सोलंकी उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को ₹21,000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा,”खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हम सदैव प्रयासरत रहेंगे।”प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹11,000 का नगद पुरस्कार संजय पटेल द्वारा प्रदान किया गया। वहीं सुनील पटेल ने दोनों टीमों के कप्तानों को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। विजेता टीम के कप्तान अंतिम बड़ोले ने मुख्य अतिथि राहुल सोलंकी एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में आदिवासी विकास परिषद (छात्र प्रभाग) के जिला अध्यक्ष भीम कनोजे, पूर्व उपसरपंच अशोक मालवीय, बंसीलाल पटेल, बंटी पटेल, अनिल पटेल, रंजीत पटेल, नेपिया पटेल, गोलू मोरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।आयोजन को सफल बनाने में यंग 11 क्लब के संजय पटेल, युवराज, अश्विन, टिन्नू, सुभाष, सुनील, अभय, आश, राज, हेमंत, अमित, अजय एवं गब्बर का विशेष योगदान रहा।ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाला यह आयोजन क्षेत्र में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Call Us