भडगाव पुलिस को एकता संगठन का कड़ा अल्टीमेटम “72 घंटे में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करो — वरना ज़िला भर में तीव्र आंदोलन!”
भडगांव/जलगाव ||दि.02 मार्च 2026 || (विठ्ठल भालेराव)-: एकता संघटना (जलगांव) और भडगाव के समाजी कारकुनों ने भडगाव पोलीस स्टेशन के पोलीस निरीक्षक डॉ. महेश शर्मा को आक्रामक अंदाज़ में लिखित निवेदन सौंपते हुए फरार मुल्ज़िमों की फ़ौरन गिरफ्तारी की मांग की है।
28 नवंबर 2025 को कजगाव के भोरटेक फाटा पर वसीम खान और अशरफ अली पर संगीन और बेरहम हमला किया गया था। इस हमले में वसीम खान शदीद तौर पर ज़ख्मी हो गए थे।जलगांव के अस्पताल में ऑपरेशन के ज़रिए उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन सेहत में सुधार न होने पर मुंबई के King Edward Memorial Hospital (KEM Hospital) में दाख़िल कराया गया। तमाम इलाज के बावजूद 22 फरवरी 2026 को उनका इंतकाल हो गया।इस मामले में भडगाव पुलिस स्टेशन में मुख़्तलिफ़ दफ़ाअत के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया था और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।

लेकिन संगठन का इल्ज़ाम है कि मुख्य साज़िशकर्ता समेत कई मुल्ज़िम अब भी फरार हैं।
ज़्यादा सख़्त दफ़ाओं की मांग…
वसीम खान के इंतकाल के बाद केस में धारा 103(1) जोड़ी गई है। एकता संगठन ने मांग की है कि धारा 103(2) भी लगाकर तमाम मुल्ज़िमों पर सख़्त से सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की जाए।संगठन के मुताबिक इस हमले में सिर्फ 5 नहीं बल्कि तकरीबन 20 से 25 लोगों की शमूलियत थी। लिहाज़ा सब पर क़ानून का शिकंजा कसना ज़रूरी है।
72 घंटे का अल्टीमेटम…
एकता संगठन ने पुलिस प्रशासन को साफ़ चेतावनी दी है कि:अगर 72 घंटे के अंदर फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो ज़िले भर में तीव्र लोकतांत्रिक आंदोलन छेड़ा जाएगा।पोलीस निरीक्षक डॉ. महेश शर्मा ने शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया कि: फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।धारा 103(2) के संबंध में सरकारी वकील से मशविरा कर निर्णय लिया जाएगा।एकता संगठन के समन्वयक फारूक शेख की कयादत में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस निरीक्षक से मुलाक़ात कर लिखित निवेदन सौंपा।
शिष्टमंडल में भडगाव के जाकीर कुरेशी, मोहसीन खाटीक, मुनसफ खान, एजाज शेख, जमाल कासार, कुद्दूस शेख, सद्दाम शेख, दानिश शेख तथा जलगांव के ताहेर शेख, अल्ताफ शेख, आबीद शेख और पत्रकार अबरार मिर्झा शामिल थे।“न्याय की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी। चाहे आरोपी कितने भी रसूखदार क्यों न हों, क़ानून से ऊपर कोई नहीं।
अगर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो हम सड़कों पर उतरकर तीव्र आंदोलन करेंगे,”ऐसा सख़्त इशारा एकता संगठन के समन्वयक फारूक शेख ने दिया।पोलीस निरीक्षक महेश शर्मा को मांगों का निवेदन देते हुए फारूक शेख, मोहसीन खाटीक, जाकीर कुरेशी, मुनसफ खान व अन्य दिखाई दे रहे हैं।
