सेंधवा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई; अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार…

सेंधवा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई; अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार…

बड़वानी/सेंधवा || दि. 01 सप्टेंबर 2025 || {समीर शेख}-: पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।

दिनांक 31 अगस्त 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. सिंह चौंगडे की टीम ने सेंधवा पीपलधार बायपास पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 06 नग 32 बोर देशी पिस्टल, 09 जिंदा कारतूस और 03 मोबाइल फोन जब्त किए गए। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब ₹2,30,000/- आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी 1.औंकार पिता प्रकाश हिंगने, उम्र 23 वर्ष, निवासी जिला सांगली (महाराष्ट्र) 2. अभिषेक पिता रमाकांत उच्चारीया, निवासी न्यू सुरेश नगर ग्वालियर (म.प्र.) दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25(1), 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुछताछ के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. सिंह चौंगडे, उनि संजीव पाटील, प्रधान आर. 703 गजेन्द्र यादव, प्रआर. 402 राकेश मोर्य, आर. 554 पंकज पुरोहित, आर. 625 पंकज निर्मल, आर. 639 विनोद पाटीदार इस कार्यवाही से सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी रोक लगाते हुए जिले में कानून-व्यवस्था की सुरक्षा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

Call Us