बड़वानी कलेक्टर जयंती सिंह पैदल चलकर पहुंचीं ग्रामीणों के घर…..
सेवा पखवाड़े के तहत ग्रीन कमांडो अभियान, महिलाओं और बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान
बड़वानी ||27 सप्टेंबर 2025 || {समीर शेख}-: सेवा पखवाड़े अभियान के तहत शनिवार को विशेष ग्रीन कमांडो अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ कलेक्टर जयंती सिंह और राज्यसभा सांसद डॉ. समर सिंह सोलंकी ने पीएम श्री शहीद भीमा नायक विद्यालय, बड़वानी से किया। इस दौरान 136 टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह अभियान जिले के सबसे दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र रोसर सेक्टर में चलाया गया। यहां 12 उप-स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाले लगभग 34 गांवों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण तथा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। टीमों में सीएमएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहे।

कलेक्टर जयंती सिंह स्वयं दोपहर में रोसर सेक्टर के गांवों तक पैदल पहुंचीं और ग्रीन कमांडो टीमों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ग्रामीणों के घरों में जाकर महिलाओं और बच्चों की स्थिति की जानकारी भी ली।
ग्रीन कमांडो टीमों ने पैदल चलकर शत-प्रतिशत बच्चों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान सिकल सेल एनीमिया, टीकाकरण, एनसीडी, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की जांच और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए।
अभियान की उपलब्धियां
कुल घरों तक पहुंच: 4,510
गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण: 84
एएनसी चेकअप: 290
हीमोग्लोबिन स्क्रीनिंग: 4,676
सिकल सेल स्क्रीनिंग: 3,960
टीबी स्क्रीनिंग: 712
एनसीडी स्क्रीनिंग: 2,921
एमसीपी कार्ड वितरण: 80
परिवार फ़ोल्डर वितरण: 473
गंभीर व मध्यम कुपोषित बच्चों की पहचान: 50
इस अभियान ने दुर्गम क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर एक मिसाल पेश की है।
