किसानों के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को कांग्रेस नेताओं का मिला समर्थन…

किसानों के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को कांग्रेस नेताओं का मिला समर्थन…

पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव, विधायक राजन मंडलोई व किसान कांग्रेस अध्यक्ष सीलदार सोलंकी पहुंचे पानसेमल

पानसेमल (बड़वानी) || दि. 06 नोव्हेंबर 2025 || (समीर शेख)-: पानसेमल में चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिला। क्षेत्र के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री आदरणीय श्री सचिन यादव, कसरावद विधायक श्री सचिन यादव, बड़वानी विधायक श्री राजन मंडलोई, तथा किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री सीलदार सोलंकी धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनरत किसानों से चर्चा की।

नेताओं ने किसानों की समस्याओं को विस्तार से सुना और आंदोलन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान श्री सचिन यादव ने कहा कि किसानों की माँगें पूरी तरह से न्यायोचित हैं और कांग्रेस पार्टी किसानों के हक़ और अधिकारों की लड़ाई के लिए हर स्तर पर साथ खड़ी है।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, फसलों का उचित मूल्य दिलाया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जाए।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे जिन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और अपने आंदोलन को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Call Us