खेतिया व्यापारियों का अनिश्चितकालीन खरीदी बंद का ऐलान, सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन…

खेतिया व्यापारियों का अनिश्चितकालीन खरीदी बंद का ऐलान, सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन…

बड़वानी/खेतिया ||दि.19 नोव्हेंबर 2025 || (समीर शेख)-: खेतिया के व्यापारियों ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते कृषि उपज मंडी में खरीदी–बिक्री को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। इसी संबंध में खेतिया व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंगलवार को खेतिया थाना प्रभारी को उच्च अधिकारियों के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

व्यापारी गोपी हरसोला ने बताया कि खेतिया के व्यापारियों द्वारा किसानों से कई वर्षों से नियमित रूप से खरीदी–बिक्री की जा रही है। लेकिन 19 नवंबर 2025 को एक बाहरी व्यक्ति द्वारा स्थानीय व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार और धमकाने जैसी घटना के बाद व्यापारी वर्ग में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है।

व्यापारियों का कहना है कि इस वातावरण में व्यवसाय का संचालन करना उनके लिए संभव नहीं है। इसलिए एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक खेतिया कृषि उपज मंडी में खरीदी–बिक्री को अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने की अनुमति प्रदान की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान खेतिया व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष, पदाधिकारी और सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Call Us