खेतिया में साइकिल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न; विद्यार्थी खिल उठे, शिक्षा की ओर नया कदम…

खेतिया में साइकिल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न — विद्यार्थी खिल उठे, शिक्षा की ओर नया कदम…

पानसेमल/ सेंधवा || 21 नवंबर. 2025 || (समीर शेख)- : पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के पानसेमल विकासखंड अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खेतिया में आज साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सरकार की इस जनहितैषी योजना से दूर-दराज़ क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को अब यातायात संबंधी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साइकिल मिलने से बच्चों में शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा तथा नियमित उपस्थिति में भी वृद्धि की उम्मीद जताई गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने साइकिल पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। उनके चेहरों पर खिली मुस्कान और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल न केवल विद्यार्थियों की शिक्षा को सतत बनाए रखने में मददगार है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि “बच्चों की प्रगति ही प्रदेश की समृद्धि है। उनकी खुशियाँ और उज्ज्वल भविष्य ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित..नगर परिषद अध्यक्ष श्री दशरथ जी निकुम, विधानसभा खेल संयोजक श्री राम जी सोनाने, जिला महामंत्री श्री सचिन जी चौहान, मंडल अध्यक्ष श्री रामचंद्र जी सोनीस, श्री श्याम जी हरसोला, जनपद सदस्य प्रतिनिधि पंडित जी माली, श्री विनोद जी जैन, मंडल महामंत्री श्री संजय जी भोसले

इसके अलावा विद्यालय प्राचार्य, शिक्षक गण, छात्र-छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने पर विद्यालय परिवार ने शासन प्रशासन तथा सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Call Us