24 घंटे में विद्युत केबल चोरी का खुलासा, पानसेमल पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा….

24 घंटे में विद्युत केबल चोरी का खुलासा, पानसेमल पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा….

₹22 हजार की 520 फीट चोरी की विद्युत केबल बरामद

पानसेमल/बडवाणी || ता. 16 अगस्त 2026 || (समीर शेख)-: किसानों के खेतों में लगे कुओं की विद्युत मोटरों और निर्माणाधीन मकानों से केबल चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पानसेमल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 520 फीट विद्युत केबल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹22 हजार है, शत-प्रतिशत बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को फरियादी सुनील पिता श्रीराम जाधव, उम्र 42 वर्ष तथा भुरिया पिता रतिलाल कुंवर, निवासी औसवाड़ा, पानसेमल ने थाना पानसेमल में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादियों ने बताया कि ग्राम मतराला स्थित खेत के कुएं पर लगी विद्युत मोटर की केबल तथा छाबड़ा शोरूम के पीछे निर्माणाधीन मकान में रखी विद्युत केबल को अज्ञात बदमाश रात के समय काटकर चोरी कर ले गए।

शिकायत पर थाना पानसेमल में अपराध क्रमांक 183/2026 एवं 184/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पदमविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बद्रीलाल अटोदे के मार्गदर्शन में थाना पानसेमल पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने संदेहियों पर निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने विद्युत केबल चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 70 फीट एवं 450 फीट, कुल 520 फीट विद्युत केबल बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹22,000 बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में तेलसिंह पिता जायसिंग डावर, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिवटेकड़ी, पानसेमल तथा लखन पिता साहबराव मोरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिवटेकड़ी, पानसेमल शामिल हैं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय रावत के नेतृत्व में उनि. सुनील रघुवंशी, प्र.आर. ज्ञानसिंह तरोले (284), प्र.आर. नवीन अटोदे (504) एवं आर. नवीन मेहता (604) की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Call Us